फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: प्रेमिका के पिता को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, प्रेमी गिरफ्तार; शक ने हो इसके लिए पहुंचा थाने

Fri, 15 May 2026 12:32 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के सारण गांव निवासी  50 वर्षीय मुकेश की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का मृतक की पुत्री के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव नेकपुर के समीप फेंक दिया गया, जहां से पुलिस ने डेड बॉडी बरामद की थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी खुद भी थाने पहुंचा और मुकेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने का प्रयास किया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

हालांकि, पुलिस जांच और पूछताछ में आरोपी की कहानी पर संदेह हुआ, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें