फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद पहले दिन हुईं 50 रजिस्ट्री

विज्ञापन
फरीदाबाद बड़खल तहसील । संवाद - सर्कल रेट की खबर के साथ ।
विज्ञापन
नए रेट लागू होने से जमीन और फ्लैट की खरीद पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ गया है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में बुधवार से लागू हुए नए कलेक्टर रेट का असर प्रॉपर्टी बाजार में साफ नजर आने लगा है। रेट बढ़ने के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शुरुआती हलचल दिखी हालांकि पहले दिन अपेक्षा के मुताबिक सीमित संख्या में ही रजिस्ट्रियां दर्ज हुईं। जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों और उप तहसीलों में करीब 50 संपत्ति रजिस्ट्रियां हुईं।

नए रेट लागू होने से जमीन और फ्लैट की खरीद पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ गया है। इसका असर सीधे तौर पर खरीदारों की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में जिन लोगों ने पहले से सौदे तय कर रखे थे उन्होंने बिना देरी किए रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करने को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन


जिले में तीन तहसीलों और पांच उप तहसीलों के जरिए रोजाना संपत्ति से जुड़े सैकड़ों लेन-देन होते हैं। रोजाना करीब 200 रजिस्ट्री होती है लेकिन रेट बढ़ने के तुरंत बाद बाजार में एक तरह की सतर्कता देखने को मिल रही है। प्रॉपर्टी कारोबारी मानते हैं कि कई खरीदार फिलहाल बाजार के रुख को समझने में जुटे हैं जबकि निवेशक वर्ग स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहा है।

रजिस्ट्रार कार्यालयों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन संख्या सामान्य से कम रहना स्वाभाविक है क्योंकि नए रेट लागू होने के बाद बाजार को संतुलित होने में कुछ समय लगता है। हालांकि अगले कुछ दिनों में लंबित सौदों के फाइनल होने के साथ रजिस्ट्रियों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रशासनिक स्तर पर माना जा रहा है कि संशोधित सर्किल रेट से न केवल राजस्व में बढ़ोतरी होगी बल्कि संपत्ति के वास्तविक मूल्यांकन को बढ़ावा मिलेगा। इससे अंडर-वैल्यूएशन पर भी अंकुश लगेगा और प्रॉपर्टी लेन-देन अधिक पारदर्शी बन सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें