फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में 50 प्रतिशत का उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के दौरान 50 शोरूम में चार हजार से अधिक स्कूटर बिके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नवरात्र के दौरान जिले में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में पिछले वर्ष के मुकाबले 40 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले के करीब 50 शोरूम में चार हजार से अधिक स्कूटर बिके। कई शोरूम में मांग बढ़ने के कारण ग्राहकों को डिलीवरी के लिए 15 से 20 दिन तक इंतजार करना पड़ा। शोरूम संचालकों को उम्मीद है कि दिवाली के दौरान बिक्री में 15 से 20 प्रतिशत तक का और इजाफा हो सकता है।

इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग बढ़ने के पीछे कम खर्च में सफर, पेट्रोल की बचत और नए मॉडलों की उपलब्धता को प्रमुख वजह माना जा रहा है। पहले जहां ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले उसकी रेंज और चार्जिंग की सुविधा को लेकर जानकारी जुटाते थे, वहीं अब लोग रोजमर्रा के आवागमन के लिए भी इन्हें विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 हजार रुपये से शुरू हो रही कीमत

जिले के बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत 42 हजार रुपये से शुरू होकर 1.50 लाख रुपये तक है। अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध मॉडलों के कारण ग्राहक अपने बजट और जरूरत के अनुसार वाहन चुन रहे हैं। कम दूरी के लिए स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के साथ नौकरीपेशा लोगों और रोजाना आवागमन करने वालों में भी इनकी मांग देखी जा रही है।



बातचीत

नवरात्र में पिछले वर्ष के मुकाबले बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
- दीपक कुमार, शोरूम मालिक

दिवाली पर बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहक अब ई-वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
अमित कुमार, शोरूम महाप्रबंधक एनआईटी-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें