फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओटी बनने से 5 लाख लोगों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ी कला, कौराली और धौज में जुलाई तक पूरा हो जाएगा काम
विज्ञापन

भारती दुबे
फरीदाबाद। खेड़ी कला, कौराली और धौज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओटी बनाए जा रहे हैं। जिसका कार्य लगभग जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इससे इन इलाकों में रहने वाले 5 लाख से अधिक लोगों को फायदा पहुंचेगा। ओटी (ऑपरेशन थिएटर) में शुरुआत में मरीजों के मामूली ऑपरेशन किए जाएंगे। जिनमें महिलाओं की डिलीवरी, पथरी और पित की थैली के ऑपरेशन शामिल हैं।
गांव खेड़ी कला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 33 गांव जुड़े हुए हैं। जिनमें करीब 1 लाख 77 हजार लोग रहते हैं। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आस पास के झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले लोग और सोसाइटी के लोगों को भी इससे बहुत फायदा होने वाला है। इन सभी जगहों पर ओटी बनाने का कार्य जोरों से चल रहा है। लगभग पांच महीनों में इन्हें बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। जिसके बाद मरीजों को अपनी मामूली बीमारियों के लिए बीके अस्पताल की और नहीं जाना पड़ेगा। इसमें मरीजों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ऑपरेशन थिएटर में मरीजों के मामूली ऑपरेशन किए जाएंगे जिनमें महिलाओं की जटिल डिलीवरी, पथरी, पित की थैली के ऑपरेशन और अन्य मामूली बीमारियां शामिल हैं। इसकी सहायता से वहां रहने वाले लोगों को मामूली ऑपरेशन के लिए बीके अस्पताल में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लंबे समय से इसे बनाने की चर्चा चल रही थी लेकिन अब जाकर लोगों को सहूलियत मिलेगी। पहले लोगों को हर बीमारी का इलाज कराने के लिए बीके अस्पताल की ओर जाना पड़ता था, लेकिन इनके बनने के बाद मरीजों को लगभग 20 किलोमीटर तक का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। खेड़ी कला से बीके अस्पताल दस किलोमीटर की दूरी पर है। कौराली 19 किलोमीटर और धौज लगभग 13 किलोमीटर दूर है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

खेड़ी कला के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सनी डैंगवाल ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर से आसपास के लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा। यहां छोटे ऑपरेशन से शुरुआत की जाएगी। मरीजों का इलाज लगभग निशुल्क किया जाएगा, बाकी आगे जो भी सरकार की ओर से दिशा निर्देश होंगे उसी हिसाब से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें