फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 5 लाख 80 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक 5 लाख 80 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले में युवक ने शुक्रवार को थाना छांयसा में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन




गांव शाहजहांपुर खादर निवासी भारत ने बताया कि गांव में ही रहने वाले बंटी ने उससे कहा कि वह उसके बेटे की नौकरी मर्चेंट नेवी में लगा देगा। इसके लिए उसको करीब 5 लाख 80 हजार रुपये देने होंगे। उसकी बातों में आकर उसने आरोपी बंटी को 4 लाख 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। वहीं एक लाख रुपये नकद दिए। पैसे देने के बाद बंटी से जब नौकरी की बात की, तो उसने कहा कि वह जल्द लगवा देगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसके बेटे की नौकरी नहीं लगी। साथ ही पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें