फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 5.5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 5.5 लाख
विज्ञापन

फरीदाबाद। ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर आशा वर्कर के खाते से साढ़े पांच लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता जब बैंक में पासबुक को अपडेट कराने गई तो उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी श्वेता ने थाना मुजेसर में दी शिकायत में बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनका खाता है। 27 दिसंबर को वह सेक्टर-23ए मार्केट में एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। जब वह रुपये निकालने लगीं तो एटीएम बीच में रुक गई। तभी तीन लड़के वहां आए। उनमें से एक लड़के ने श्वेता से मदद करने के बहाने उसका डेबिट (एटीएम) कार्ड ले लिया। कुछ देर तक उस युवक ने भी कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले। इसके बाद युवक ने श्वेता को एटीएम कार्ड पकड़ाते हुए कहा कि मशीन में पैसे नहीं हैं। श्वेता वहां से चली आईं। 12 जनवरी को वे बल्लभगढ़ अपने बैंक में पासबुक अपडेट कराने गई तो पता लगा कि उसके खाते से 5 लाख 55 हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्हें समझते हुए देर नहीं लगी कि उन युवकों ने मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदलकर हेराफेरी की। उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। श्वेता ने बताया कि बच्चों की ऑनलाइन क्लास के चलते उन्होंने बैंक से आए मैसेज पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें