फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्सल में ड्रग्स का डर दिखाकर महिला से 4.99 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरियर का कर्मचारी और पुलिसकर्मी बनकर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला निवासी युवती को पुलिस केस का डर दिखाकर ठगों ने 4.99 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने मुंबई से ईरान भेजे जा रहे पार्सल में ड्रग्स बताकर कूरियर का कर्मचारी और पुलिसकर्मी बनकर पीड़ित महिला से बात की थी। आरोपियों ने युवती से कहा कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके खाते में रुपये वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन रुपये वापस नहीं मिले तो पीड़ित महिला ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पल्ला चार निवासी पूजा कुमारी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सोमवार चार नवंबर को उनके फोन पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपके नाम पर मुंबई से ईरान भेजे जा रहे पार्सल को चेकिंग में पकड़ा गया है। इस पार्सल में 15 किलो दवाइयां और प्रतिबंधित ड्रग्स हैं। इसके चलते आपके ऊपर केस चलाया जाएगा। फिर उसने कॉल को साइबर क्राइम पुलिस मुंबई को फॉरवार्ड कर दिया। दूसरे व्यक्ति ने बात करते हुए खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करनी होगी और इसमें आपको सहयोग करना पड़ेगा। युवती से पहले आधार कार्ड की डिटेल ली। फिर बोला कि आपके आधार कार्ड पर तीन बैंक खाते एचडीएफसी, पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक मुंबई में खुले हैं। इन बैंक खातों की वेरिफिकेशन के लिए युवती को कुछ रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। पुलिस केस से डर के चलते युवती ने उनके कहे अनुसार अपने बैंक खाते से रुपये यूपीआई आईडी पर भेज दिये। युवती को कहा गया कि पांच नवंबर की सुबह 10 बजे तक वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद रुपये खाते में रिफंड कर दिए जाएंगे। लेकिन मंगलवार पांच नवंबर की दोपहर तक रिफंड नहीं आया तो युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के अनुसार कुल 4 लाख 99 हजार 362 रुपये आरोपियों ने ठग लिए है। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें