फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत खनन के ठेके में हिस्सेदारी का लालच देकर 46 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रेत खनन की ठेकेदारी में पचास फीसदी हिस्सेदारी का लालच देकर तीन लोगों ने सेक्टर-19 स्थित एक कारोबारी से 46 लाख रुपये ठग लिए। करीब एक साल तक पैसे ऐंठेने के बाद भी आरोपियों ने कोई कागजात नहीं दिए। पूछने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 निवासी प्रवीण चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनका अपना व्यवसाय है। उनकी दलबीर बाजवा नाम के व्यक्ति से पुरानी जान पहचान है। साल 2018 के अक्तूबर माह में दलबीर अपने साथ सुधीर अग्रवाल नाम के व्यक्ति को लेकर आया। उसने बताया कि सुधीर अग्रवाल के पास आगरा उत्तर प्रदेश में रेत खनन का ठेका है। 46 लाख रुपये में सुधीर अपने ठेके की 50 फीसदी हिस्सेदारी दे सकता है। दलबीर ने कहा कि उसका भी कुछ हिस्सा इस खनन में है। इस काम में काफी मुनाफा है। प्रवीण ने इस काम में पैसे लगाने से पहले सोचने के लिए कुछ दिन का समय मांगा। कुछ दिनों बाद दलबीर और सुधीर अग्रवाल दोबारा से प्रवीण के घर आए, इस बार उनके साथ राघव अग्रवाल नाम का व्यक्ति भी था। तीनों ने प्रवीण को अपनी बातों में फंसाकर खनन के काम में हिस्सेदारी के लिए राजी कर लिया। प्रवीण ने आरोपियों को कुछ रकम दे दी।
आरोप है कि करीब एक साल के अंदर आरोपियों ने 46 लाख रुपये ऐंठ लिए। हिस्सेदारी के कागज मांगने पर हर बार आरोपी उसे कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल देते थे। इससे उसे शक होने लगा। वह आगरा के माइनिंग अधिकारी के पास मामले की जांच के लिए पहुंचा। यहां आकर उसे पता लगा कि आरोपियों के ऊपर सरकार के 80 लाख रुपये बकाया है। रकम न देने के कारण सरकार ने लीज खत्म कर दी है। प्रवीण ने कहा कि उसे पता लग गया है। वह अपने रुपये वापस चाहता है। आरोपियों ने जल्द ही रुपये लौटाने का वादा किया। कुछ दिनों बाद प्रवीण ने फिर आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रवीण ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें