फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 4.55 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बूथ के बाहर सहयोग करने का झांसा देकर ठग ने बदल लिया कार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित एटीएम बूथ के बाहर एक ठग ने युवक से डेबिट कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से चार लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए। युवक की मां की शिकायत पर सारन थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

जवाहर कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 2 अप्रैल को उनका बेटा युगांक जवाहर कॉलोनी स्थित एक निजी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पैसे निकालने में सहयोग करने का झांसा दिया। बेटा उसके झांसे में आ गया तो आरोपी ने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठग ने उनके खाते से 4.55 लाख रुपये कुछ ट्रांजेक्शन में निकाल लिए। उन्होंने बताया कि उस बैंक खाते से अटैच उनका मोबाइल नंबर बंद था। ऐसे में पैसे निकलने की उन्हें जानकारी नहीं मिल सकी। हाल ही में उन्होंने अपना मोबाइल नंबर शुरू कराया तो उनके बैंक खाते से ठगी होने का पता चला। उन्होंने बैंक पहुंचकर इसकी जानकारी ली। बैंक अधिकारियों ने डेबिट कार्ड से पैसों की निकासी होने की बात बताई। इसके बाद पीड़ित ने शुक्रवार शाम पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामला दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें