फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 4.20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 4.20 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने कॉल पर संपर्क किया और खुद को ब्रोकर बता निवेश कराने लगा। बाद में शिकायतकर्ता की मर्जी के बगैर एक कंपनी के जरिये 1 लाख की बजाय 4.50 लाख की ट्रेड ले ली। बाद में कहा कि सब रुपये नुकसान हो गया और संपर्क बंद कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-75 एरिया के रहने वाले मुकेश कुमार ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले एक नंबर से इन्हें कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम वंश बताते हुए कहा कि वो ब्रोकर है और शेयर बाजार में निवेश कराकर बेहतर मुनाफा दिलाता है। आरोपी के कहे अनुसार शिकायतकर्ता ने एप के जरिये रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि एक दिन बाद वंश ने गलत ट्रेड में निवेश करा दिया जिससे शिकायतकर्ता को 1.20 लाख का नुकसान हो गया। फिर उसने नुकसान को कवर कराने के लिए एक वेबसाइट में निवेश करने को कहा। आरोपी बोला कि यहां 10 गुना मुनाफा मिलेगा। 1 लाख रुपये शिकायतकर्ता ने निवेश कर दिए। लेकिन बाद में आरोपी ने बगैर पूछे ही 4.50 लाख रुपये ट्रेडिंग में लगा दिए। बाद में इस कंपनी से शिकायतकर्ता को कॉल आई तो उन्होंने ट्रेड कैंसिल करने को कहा। लेकिन आरोपी बकाया 3.50 लाख रुपये जमा कराने को कहने लगे। रुपये जमा करने से मना करने पर धमकी दी कि आपके घर रिकवरी एजेंट भेजकर 10 गुना वसूल करेंगे। शिकायतकर्ता ने 3.20 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में आरोपियों ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनसे 4.20 लाख रुपये की ठगी हुई है। मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें