फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन ड्रॉ में 42 किसानों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेजर लैंड लेवलर के 17 और रोटावेटर के 25 लाभार्थी चुने गए
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ देने के लिए मंगलवार को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन ड्रॉ निकाला गया। उपलब्ध यंत्रों की संख्या से अधिक पात्र आवेदन आने के कारण ड्रॉ के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया। इसमें लेजर लैंड लेवलर के लिए 17 और रोटावेटर के लिए 25 किसानों का चयन हुआ। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसानों और संबंधित लोगों की मौजूदगी में ड्रॉ निकाला गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई गई। लेजर लैंड लेवलर के लिए 33 और रोटावेटर के लिए 51 पात्र आवेदन प्राप्त हुए थे। दोनों श्रेणियों में उपलब्ध यंत्रों की संख्या से अधिक आवेदन होने के कारण कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन ड्रॉ से लाभार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि ड्रॉ शुरू करने से पहले उपस्थित लोगों के सामने कंप्यूटर प्रणाली का कई बार ट्रायल कराया गया। इस दौरान यह प्रदर्शित किया गया कि प्रत्येक बार प्रणाली अलग-अलग परिणाम देती है। इसके बाद सभी की मौजूदगी में अंतिम ड्रॉ निकाला गया और चयनित किसानों के साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई। अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया में किसी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप नहीं किया गया।

रोटावेटर के लिए 25 किसानों का चयन

रोटावेटर के लिए चयनित किसानों में शोराज, अजय बिसला, बृजेश, राम कुमार कौशिक, अमीराम, मिंटू नागर, विजय त्यागी, देवेंद्र कुमार, लीला, कौशल कुमार, सचिन चौहान, योगेंद्र सिंह, कर्णवीर, मांगेराम, खजान सिंह, विक्रम, बिजेंद्र, दयावती, रमेश चंद, जागेराम, बिक्रम सिंह, प्रिंस त्यागी, सुशीला और सतपाल सहित 25 किसान शामिल हैं। लेजर लैंड लेवलर के लिए नरेंद्र लांबा, विनोद कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार, सूरज सिंह, राहुल भाटी, इंद्रपाल, तरुण बिसला, मनजीत सिंह, बिरेंद्र, श्याम सिंह, सर्वेश त्यागी, राजेंद्र, छज्जू राम, उमरदीन, दरवेश भाटी सहित 17 किसानों का चयन किया गया।
विज्ञापन


औपचारिकताएं पूरी नहीं करने पर प्रतीक्षा सूची से मिलेगा लाभ
अधिकारियों ने बताया कि चयनित लाभार्थियों में से यदि कोई किसान निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं करता या किसी कारण योजना का लाभ नहीं ले पाता है तो प्रतीक्षा सूची के क्रम के अनुसार अगले पात्र किसान को लाभ दिया जाएगा। सीईओ जिला परिषद शिखा ने चयनित किसानों से समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें