फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के 12 मामलों में 42 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन से नौ अक्तूबर के बीच 12 मामलों में 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 83.66 लाख रुपये बरामद किए, जबकि शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 9.11 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए हैं। इस दौरान 230 शिकायतों का निस्तारण भी किया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में तीनों साइबर थानों की टीमों ने कार्रवाई की। साइबर थाना एनआईटी ने तीन, सेंट्रल ने चार और बल्लभगढ़ ने पांच मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दीपक, आशीष, अमित, संदीप, अनुराग, शिवम, विशाल, संजीव, गौरव, अमन, इमरान, यासिर, गौतम, राहुल, नीरज और रोहित समेत 42 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और ओटीपी या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें