कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने बृहस्पतिवार से अपने प्रचार की शुरुआत की। पहले दिन अपने ही पैतृक गांव अनंगपुर, शिवदुर्गा विहार, लक्कड़पुर, एनएच-3, 2, 1 के अलावा सेक्टर-9, सेक्टर-22, सेक्टर-16, सेक्टर-10, हथीन, उटावड़ और पलवल आदि में बैठक की।
उन्होंने कहा कि अनंगपुर का बेटा आज फिर से लोकसभा के लिए चुनावी रण में है, इसलिए अनंगपुर अब पूरी तरह से समर्पित होकर चुनावी अभियान में जुटेगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने कहा कि वह अनंगपुर की चिंता छोड़ पूरे लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें। अवतार ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, छोटा, व्यापारी वर्ग, महिलाओं और युवाओं की आवाज को बुलंद तरीके से उठाया है। विकास ही उनका पहला मुख्य लक्ष्य है।