फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य मरीजों के साथ मेडिकल वार्ड में भर्ती थी खतरनाक टीबी मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सामान्य मरीजों के साथ मेडिकल वार्ड में भर्ती थी खतरनाक टीबी मरीज

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में फर्श पर खून की उल्टी करने वाली महिला गंभीर टीबी से ग्रस्त थी। महिला को अस्पताल के सामान्य वार्ड में अन्य मरीजों के साथ रखा गया था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला की मौत सामान्य है। गंभीर टीबी के साथ ही महिला के फेफड़ों में संक्रमण हो चुका था। इसके अलावा उसका शूगर भी काफी ज्यादा था। जांच में पता चला है कि महिला के बेटे ने किसी अनजान शख्स के भरोसे छोड़ा था। इसी बीच महिला को खून की उल्टी हुई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीर सिंह सहरावत का कहना है बृहस्पतिवार को उन्हें मीडिया के माध्यम से मालूम हुआ कि अस्पताल में किसी महिला की फर्श पर उल्टी करते हुए मौत हो गई। इस पर उन्होंने महिला की मेडिकल हिस्ट्री निकलवाकर मामले की जांच करने की बात कही। डा. बीर सिंह ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार सुबह मामले की तह तक जाने की कोशिश की। उन्हें पता चला कि वायरल वीडियो दिवाली से दो दिन पहले 4 नवंबर का है। इसके बाद उन्होंने महिला के बेटे अजीत से फोन पर मामले की हकीकत जानी। अजीत ने उन्हें बताया कि उसकी मां को गंभीर टीबी, फेफड़ों में संक्रमण और मधुमेह की बीमारी थी। ऐसे में उसकी मां को अक्सर खून की उल्टी होती थी। 4 नवंबर को महिला का मधुमेह खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था। इसी के कारण मां को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मां ने उल्टी आने की बात कही तो मां को किसी अज्ञात शख्स के हवाले छोड़ वह नर्स को बुलाने चला गया था। वापस आकर देखा तो उसकी मां फर्श पर पड़ी हुई थी और खून की उल्टियां कर रही थी। उल्टी करने के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीरसिंह ने बताया कि अस्पताल मेडिकल स्टाफ और बेटा अजीत महिला की मौत को खतरनाक बीमारियों के कारण सामान्य मान रहे हैं। ऐसे में किसी भी जांच का कोई औचित्य ही नहीं है। हालांकि, इस बात का वह कोई जवाब नहीं दे पाए कि गंभीर टीबी रोगी को अलग टीबी वार्ड में क्यों नहीं रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें