फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर 35 मिनट खराब रही सिग्नल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर 35 मिनट खराब रहा सिग्नल
विज्ञापन

-ट्रेनों को मेमो के जरिए गुजारा गया, कई ट्रेन हुईं लेट
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का सिग्नल सिस्टम में सोमवार सुबह 7:59 बजे तकनीकी खराबी आ गई। जिससे सुबह स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें लगभग आधा घंटा तक रुकी रहीं। इन ट्रेनों को मेमो और हरी झंडी देकर रवाना किया गया, मगर अगले स्टेशन तक कॉशन पर रहने के कारण इनकी रफ्तार कम ही रही। ट्रेनें देरी से चलने का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ा।
सिग्नल खराब होने से गोल्डन टेंपल, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर चार पर रोका गया। गतिमान एक्सप्रेस को तीसरी लाइन से आगरा की ओर रवाना किया गया। राजधानी और तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेनों को पायलट किया गया। इस दौरान इन ट्रेनों का मेमो देकर रोका और चलाया गया। सिग्नल व्यवस्था खराब होने से प्लेटफार्म परिवर्तन के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य लाइन होने के कारण प्लेटफार्म दो और तीन से ही अधिकतर ट्रेनें गुजारी जाती हैं। सिग्नल खराब होने के कारण प्लेटफार्म में तब्दीली की गई, इसमें बुजुर्ग यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन उपाधीक्षक संजय राघव ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सोमवार सुबह 7:59 सिग्नल व्यवस्था बंद हो गई थी 8:34 बजे खामी को दुरुस्त कर ट्रेनों का यातायात सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें