फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला : श्रद्धा रामलीला में हर साल होता है कुछ नया

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक और यूट्यूब पर भी लाइव देख सकते हैं रामलीला का मंचन
विज्ञापन


फरीदाबाद। जब जमाना फेसबुक और यूट्यूब का हो तो रामलीला का मंचन भी घर बैठे क्यों न ऐसे एप्स पर देखें। दरअसल, श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन ऐसा ही है। सेक्टर-15 मार्केट में गुरुद्वारा के पास मैदान में शहर की पहली हाईटेक रामलीला का मंचन होता है। एक दशक पूर्व शुरू हुई रामलीला का मंचन आप घर बैठे फेसबुक लाइव और यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।
इन दिनों कलाकार जोरशोर से रिहर्सल में जुटे हुए हैं। इस मंच की एक और खास बात यह है कि महिलाओं का किरदार यहां युवतियां ही निभाती हैं। इस बार बैकग्राउंड में एलईडी वॉल लगाई गई है, जिससे कि दृश्य को सजीव बनाया जा सके। आठ अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा। श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी के कला निर्देशक अजय खरबंदा ने बताया कि जब उन्होंने रामलीला का मंचन शुरू किया था तो पहले साल साधारण तरीके से ही मंचन हुआ था, मगर फिर ख्याल आया कि दर्शकों में रामलीला मंचन के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए कुछ नए प्रयोग किए जाएंगे। उसके बाद से धीरे-धीरे साउंड, थ्री डी इफेक्ट, पोशाक आदि में कई प्रयोग किए गए, जिसे लोगों ने पसंद किया। रामलीला मंचन के दौरान मैदान पूरी तरह भरा रहता है। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला आयोजन की जगह भी बदली गई है। रामलीला का मंचन सेक्टर-15 में मार्केट के साथ गुरुद्वारा और एपीजे स्कूल के बीच वाले खाली स्थल पर किया जाएगा। रामलीला मंचन में सजीवता लाने के लिए मंच पर पर्दों की बजाय बड़ी एलईडी का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय खरबंदा के अनुसार श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी में पिछले कुछ सालों से उड़ते हुए हनुमान, जटायु-रावण के बीच की लड़ाई, सीता अपहरण कर रावण द्वारा आकाश मार्ग से ले जाने आदि के सीन का मंचन हवा में ही किया जाता है। इस बार एलईडी लगाने से उसमें और अधिक सजीवता आएगी। इससे लोगों को काफी आनंद आएगा। उन्होंने दावा किया कि फरीदाबाद में श्री श्रद्धा रामलीला के मंच पर ही महिलाओं के किरदार महिलाएं ही निभाती हैं। इस बार रामलीला में कुछ नए लोग भी रामायण के विभिन्न किरदार निभाते नजर आएंगे। दर्शकों की सहूलियत के लिए मैदान में भी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें