फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने नेहरू कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला, समर्थन में 45 वर्षीय महिलाएं भी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई ने नेहरू कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन


मांगों के समर्थन में 17 दिन से धरने पर बैठे हैं पदाधिकारी व कार्यकर्ता
मौके पर पहुंची पुलिस और दुर्गा शक्ति की टीम भी असहाय नजर आईं

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पिछले 17 दिन से धरने पर बैठे एनएसयूआई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार सुबह पं. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। सुबह करीब 9 बजे ही कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर करते हुए कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पुलिस और दुर्गा शक्ति को बुला लिया, मगर वह भी असहाय नजर आईं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों से भी बात की गई, मगर वह नहीं माने। दोपहर बाद तक कॉलेज गेट पर ताला ही लगा रहा। इस दौरान छात्र-छात्राएं कॉलेज की दीवार कूदकर अंदर क्लास लेने पहुंचे। करीब डेढ़ बजे गेट पर लगा ताला खोला गया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण परिवेश की 40 से 45 वर्षीय महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने खुद को छात्र संगठन का हिस्सा बताया।
उधर, एनएसयूआई ने आठ मांगों को लेकर अपना मांग पत्र जारी किया। वाइस प्रिंसिपल एमके गुप्ता का कहना है कि कॉलेज स्तर पर किसी भी मांग को पूरा करना संभव नहीं है। उच्च शिक्षा मुख्यालय को इसके लिए लिखा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश कृष्ण अत्री ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग से इतर प्रशासनिक स्तर पर हर काम किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कॉएड कॉलेज में दो महिला कांस्टेबलों की तैनाती जैसी मांग भी प्रशासन की पहुंच से बाहर बताई जा रही है। राजकीय कॉलेज में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर सकें, इसके लिए 20 फीसदी सीटें बढ़ाए जाने की मांग है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों को कॉलेज परिसर में वरीयता देने तक धरना जारी रहेगा, प्रशासन को चेताने के लिए समय-समय पर विद्यार्थी अपना पूरा प्रयास करेंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें