फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर ही कम किया जा सकता है प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पौधे लगाकर ही कम किया जा सकता है प्रदूषण
- कालिंदी हिल्स आरडब्ल्यूए में किया पौधरोपण

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-49 कालिंदी हिल्स (अचीवर) में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन को पौधे लगाकर ही संतुलित किया जा सकता है। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह एक-एक पौधा रोपे और उसकी पेड़ बनने तक देखभाल करे। उन्होंने कालिंदी हिल्स आरडब्ल्यूए की सराहना करते हुए कहा कि शहर की अन्य संस्थाओं को भी आगे बढ़कर ऐसे सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए।
समारोह में मौजूद महापौर सुमन बाला व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए अपने शहर को स्वच्छ व हरित बनाने की अपील की। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान एचएस भाटिया व सचिव आशीष चुघ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि कालिंदी हिल्स में पौधरोपण का यह कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी पूरी देखभाल की जाती है और कई पौधे बड़े पेड़ बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालिंदी हिल्स के कोषाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि इस बार बच्चों द्वारा कॉलोनी में लगाए गए पौधों पर उनके नाम की प्लेट लगवाई जाएगी ताकि बच्चे अपने नाम से उस पौधे की पहचान करेंगे और उनका ध्यान रखेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला महासचिव अंजू भड़ाना, राजीव छिब्बर, कुलदीप जाखड़, राजीव नागपाल, विजय बतरा, सुरेश गुलाटी, मनीष अरोड़ा, महेंद्र यादव और संदीप घरियाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें