फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निमार्ण को लेकर पूर्व मंत्री भी बैठे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर पूर्व मंत्री भी धरने पर बैठे
फरीदाबाद। हार्डवेयर-प्याली रोड के निर्माण को लेकर धरने पर बैठे भ्रष्टाचार विरोधी मंच के समर्थन में बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा भी धरने पर बैठे। उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी मंच के पदाधिकारियों और अनशनकारी बाबा रामकेवल का आभार व्यक्त किया कि वह समाज से जुड़े मुद्दों के लिए समय समय पर इस तरह से अनशन करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि जनता को सड़क मरम्मत या बनवाने जैसी समस्या के समाधान के लिए भी अनशन करना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर सिर्फ ढोल पीटती है। हार्डवेयर चौक से प्याली चौक तक की सड़क के कारण अनाज मंडी, डबुआ मंडी, सारन चौक, प्याली चौक पर जैसे चौराहों पर लोगों का गुजरना दूभर हो गया है। विकास के नाम पर वोट लेने वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में सभी वर्ग परेशान हैं। सीवरेज, पीने का पानी, ओवरफ्लो नाले-नालियां, गंदगी के ढेर, टूटी और धूूल फांक रही सड़कों से लोग दुखी है। पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर वरुण श्योकंद, मनोज भाटी, सुनील यादव, कुलदीप सिंह, राजीव, सुरेश शर्मा, मदनलाल, देवेंद्र, गिर्राज, महेंद्र सिंह, वेदराम वर्मा, एम़पी़ सिंह, जीवन लाल, सुरेश शर्मा, मदनलाल, सुरेंद्र अहलावत, रोहताश, इरशाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें