फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 14 की उम्र में 40 पदक, अभी और कमाल करेंगी आनंदिता

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाया लॉन टेनिस में दमदार खेल
विज्ञापन


- चीन में अंतरराष्ट्रीय अंडर-16 फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता अपने नाम करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा को खेलों का गढ़ कहा जाता है। यहां से देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने का सिलसिला लगातार जारी है। जिले की महज 14 साल की आनंदिता अब तेजी से स्टार खिलाड़ी बनकर उभर रहीं हैं। वह अब तक लॉन टेनिस खेलते हुए करीब 32 राष्ट्रीय और 3 अंतरराष्ट्रीय पदक ला चुकी हैं। इससे पहले अंडर 12 से 14 के बीच में भी उन्होंने पांच राष्ट्रीय पदक अपने नाम किए थे। हाल ही में चीन में हुई अंतरराष्ट्रीय अंडर-16 फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता अपने नाम करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं। इसके अलावा कुल 30 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं उन्होंने जीती हैं।
आनंदिता ने महज 6 साल की उम्र में लॉन टेनिस खेलना शुरू किया था। 10 साल की उम्र में वह ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन अंडर 12 की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गईं थीं। अंडर 14 और अंडर 16 में वह लंबे समय तक भारत की नंबर एक खिलाड़ी बनी रहीं। आनंदिता ने हाल ही में चीन के हैनान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंडर 16 फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता भी अपने नाम की थी। ये प्रतियोगिता जीतने वाली वह भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं। प्रतियोगिता जीतने के साथ ही उन्होंने जापान में होने वाली आगामी रोलैंड-गैरोज जूनियर एशिया सीरीज में भी अपना स्थान पक्का कर लिया। इसके अलावा उन्होंने मलेशिया में हुई आईटीएफ जूनियर चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। हालांकि वहां पर चौथे स्थान पर रहते हुए वह पदक से एक कदम पीछे रह गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंदिता के पिता आनंद उपाध्याय ने बताया कि आनंदिता शुरुआत से ही खेलों में अव्वल रही है। वह महज 14 साल की उम्र में ही 30 से अधिक अंडर 16 और अंडर 18 की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीत चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें