फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-7 में 40 जर्जर स्टाफ क्वार्टर सील, परिवारों को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बल की मौजूद में स्टाफ क्वार्टर को किया सील
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को सेक्टर-7 के ई ब्लॉक में जर्जर स्टाफ क्वार्टरों को खाली करवाकर सील करने की कार्रवाई की । विभाग की सर्वे शाखा की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 40 क्वार्टरों को खाली करवाकर सील कर दिया। इन क्वार्टरों में सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवारों के साथ रह रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस की मौजूदगी के चलते किसी ने विरोध नहीं किया।
विभाग की ओर से इन क्वार्टरों में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को पहले भी कई बार खाली करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद परिवार क्वार्टर खाली नहीं कर रहे थे। बुधवार दोपहर विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। टीम ने एक-एक कर क्वार्टरों को खाली करवाया और इसके बाद सभी को सील कर दिया। एचएसवीपी के जेई योगेश कुमार ने बताया कि ये सभी स्टाफ क्वार्टर कंडम घोषित किए जा चुके थे। इनका निर्माण 50 वर्ष से भी अधिक समय पहले हुआ था। भवन काफी जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। ऐसे में इनमें रहने वाले परिवारों के साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता था। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्वार्टर खाली करवाकर सील किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन पुराने निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। इसके बाद विभाग यहां नए सिरे से कार्ययोजना तैयार करेगा। विभाग की इस कार्रवाई से लंबे समय से इन क्वार्टरों में रह रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारों को परिसर खाली करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें