फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में 38 छात्रों को ऑन द स्पॉट मिला दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
588 में से 331 सीटें अब भी खाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के आईटीआई संस्थानों में 14 अगस्त के बाद से ऑन द स्पॉट दाखिला देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में बुधवार को 38 छात्रों को दस्तावेज और फीस जमा करने के बाद दाखिला दिया गया। हालांकि अब भी खाली सीटों की संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। बता दें कि संस्थान में कुल 588 सीटें हैं, इनमें से 331 सीटें अभी भी खाली हैं।
विज्ञापन


बता दें कि यही हाल जिले के अन्य आईटीआई संस्थानों का भी है। प्रत्येक संस्थान में कम से कम 35 से 40 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया करीब ढाई माह पहले दो जून से शुरू हुई थी। शिक्षा विभाग और संस्थान प्रशासन के पास अब सीटों को भरने के लिए सिर्फ पांच दिनों का समय शेष है। दाखिले की अंतिम तारीख 23 अगस्त है। ऐसे में 40 से 45 प्रतिशत सीटों को भरना विभाग के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें