फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3752 लोगों ने करवाया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में एक बार फिर बुधवार को कोरोना से बचाव टीके की कमी देखने को मिली। टीकाकरण अभियान इस कारण प्रभावित हुआ। मात्र तीन केंद्रों पर ही टीकाकरण हो सका। इस दौरान 3752 लोगों का टीकाकरण किया गया। यह स्थिति जिले में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाने के बाद सामने आई है। सोमवार को जिले में 181 निजी सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण शिविर लगाकर सर्वाधिक लोगों को लाभ दिया गया था।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले को पर्याप्त संख्या में कोरोना से बचाव टीके की डोज मिल रही थी। इससे टीकाकरण को लगातार गति मिल रही थी। टीकाकरण महा अभियान के बाद से स्थिति विपरीत हो गई है। लोगों को एक बार टीकाकरण के लिए जूझना पड़ रहा है। बुधवार को बीके सिविल अस्पताल में टीकाकरण के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। 18 से 44 वर्ष के 3126 युवाओं की टीकाकरण किया गया। वहीं, 45 वर्ष से अधिक वर्ग में 626 लोगों ने टीका लगवाया। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि बताया कि निदेशालय से मिली सूचना के अनुसार जल्द भारी तादाद में वैक्सीन खेप जिले को मुहैया होगी।
आज यहां होगा टीकाकरण
बीके सिविल अस्पताल, एफआरयू-1(सेक्टर-30), एफआरयू-2(सेक्टर तीन), सरकारी अस्पताल (बल्लभगढ़), स्वास्थ्य केंद्र सेहतपुर, संजय कालोनी, एसजीएम नगर, मुजेसर, तिगांव, पाली, कौराली, खेड़ीकलां, वहीं निजी अस्पताल में फोर्टिस, क्यूआरजी हेल्थ सिटी, सर्वोदय सेक्टर-8 व 19, मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूशन, शांति देवी मेमोरियल अस्पताल और एशियन हॉस्पिटल में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें