फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

333 नए संक्रमित, एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हजार के पार पहुंच गई है। इसमें से 40 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, शनिवार को 333 नए संक्रमितों की और पहचान की गई। एक संक्रमित की मौत हो गई जबकि 606 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 42 हजार 119 हो चुकी है। इनमें से 40 हजार 132 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में 1627 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 357 अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 1270 होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल में दाखिल 52 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, इनमें से 12 वेंटिलेटर पर हैं।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दोगुना होने में 86.7 दिन का समय लग रहा है। बीते 24 घंटों में 3210 सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 2150 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अभी तक कुल 3 लाख 56 हजार 238 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें