फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने केंद्र संचालकों पर हत्या आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई अटाली गांव निवासी योगेंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई नरेंद्रपाल (37) शराब के नशे का आदि था। नरेंद्र पाल का नशा छुड़ाने के लिए करीब ढाई महीने पहले उसे ग्रेटर फरीदाबाद स्थित नशा मुक्ति में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। परिवार के लोग आखिरी बार उससे 25 नवंबर को मिलकर आए थे। दावा है कि तब उसकी तबीयत बिल्कुल सही थी। तीन दिसंबर को नरेंद्र पाल की पत्नी हरमुखी के मोबाइल फोन पर केंद्र संचालक ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है।
उसे सेक्टर-8 सर्वोदय अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर नरेंद्र की मौत पर शक जताते हुए केंद्र संचालकों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना सदर में शिकायत दी। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लगेगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें