फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शनिवार को आए 33 नामांकन, सोमवार को आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को कुल 33 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब सिर्फ सोमवार को ही नामांकन होने हैं। भाजपा की ओर से शनिवार को सभी 46 वार्ड के उम्मीदवारों की सूची जारी हो गई है। आप ने भी 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ऐसे में अब सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन नामांकन केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को कुल 33 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें वार्ड नं-01 से 01 नामांकन, वार्ड नं-02 से 03 नामांकन, वार्ड नं-03 से 01 नामांकन, वार्ड नं-06 से 03 नामांकन, वार्ड नं-07 से 01 नामांकन, वार्ड नं-08 से 02 नामांकन, वार्ड नं- 09 से 03 नामांकन, वार्ड नं- 10 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 11 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 13 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 15 से 02 नामांकन, वार्ड नं- 16 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 17 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 18 से 02 नामांकन, वार्ड नं- 23 से 02 नामांकन, वार्ड नं- 25 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 26 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 27 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 37 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 38 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 39 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 43 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 46 से 01 नामांकन पत्र का प्रारूप प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन


वहीं वार्ड नं- 4, 5, 12, 14, 19, 20, 21, 22, 24, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 40, 41, 42, 44 और वार्ड नं-45 से कोई भी नामांकन पत्र शनिवार को जमा नहीं किया गया।

आज नहीं होंगे नामांकन
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी 11 से 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करवा सकते हैं। रविवार 16 फरवरी को नामांकन दाखिल नहीं होंगे। अब सिर्फ 17 फरवरी सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य होगा।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें