फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के 11 मामलों में 26 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
7 से 13 फरवरी तक पुलिस ने की कार्रवाई, 276 शिकायतों का हुआ समाधान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के मामलों में जांच करते हुए साइबर क्राइम थानों की टीमों ने बीते सप्ताह (7 से 13 फरवरी तक) 11 केसों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर क्राइम थाना सेंट्रल के 7, बल्लभगढ़ के 3 और एनआईटी का 1 केस शामिल है। इन आरोपियों के पास से 16 लाख 7450 रुपये बरामद कर 276 शिकायतों का समाधान पुलिस ने किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 7 लाख 50 हजार रुपये रिफंड कराए गए हैं तो वहीं 155461 रुपये बैंक खातों में ही फ्रीज कराए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि साइबर ठगी के मामलों का कारण लोगों का लालच और जागरूक न होना है। साइबर ठग शिकायतकर्ता को कम समय में पैसे कमाने का लालच देते हैं जिसमें शेयर मार्केट में निवेश करना, लकी ड्रा निकलना, खाते में पैसे जमा होने बारे लिंक भेजकर गुमराह करना इत्यादि है। इसके अलावा आजकल डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर साइबर ठगी की जा रही है, जिसमें ठग पुलिस, कस्टम विभाग, आयकर विभाग, सीबीआई इत्यादि सरकारी विभागों के अधिकारी बनकर लोगों को किसी न किसी झूठे मामले में फंसा होने की सूचना देते हैं। साथ ही किसी से भी बात न करने के लिए कहते हैं, मामले के बारे में किसी को बताने पर जेल में बंद करने की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। ऑनलाइन भी वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं और लिखित शिकायत भी संबंधित साइबर थाने में दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें