फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में रखे 32 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एनआईटी-1 में की कार्रवाई
विज्ञापन

पटाखे रखने और बेचने का लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-1 में अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में पुलिस ने आरोपी सचिन भाटिया को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 24 अक्तूबर को उसके घर से 32 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। आरोपी पटाखे रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम को सूचना मिली थी कि एनआईटी-1 निवासी सचिन अपने घर में पटाखे रखकर अवैध रूप से बेचता है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर लिया। घर में रखे प्लास्टिक के कट्टों की जांच करने पर उनमें रॉकेट बम, सुतली बम, मुर्गा पटाखे, हवाई आतिशबाजी, अनार, फुलझड़ी और फिरकी सहित विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पटाखे मिले। इनका कुल वजन 32 किलोग्राम था। पटाखे रखने और बेचने के लिए आरोपी से लाइसेंस व परमिट मांगा लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें