फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने स्लम कॉलोनी में मनाया भैया दूज

Fri, 09 Nov 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
bhaiya dooj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रदेश के उद्योग व पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने भैया दूज का त्योहार स्लम कॉलोनी प्रेम नगर में मनाया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि स्लम कॉलोनी मेरे लिए वोट बैंक नहीं, बल्कि यहां के निवासी मेरा परिवार हैं। मैं अपनी बहनों के साथ भैया दूज मनाने आया हूं।
विज्ञापन


वोट मांगने तो जब आऊंगा तो अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आऊंगा। उन्होंने कॉलोनी की महिलाओं के साथ भैया दूज मनाया। विपुल गोयल ने महिलाओं से विधिवत रूप से भैया दूज मनाने के बाद तोहफे में साड़ियां दीं और कहा कि बहनों की समस्याओं के निदान की वह हर संभव कोशिश करेंगे। इस मौके पर वासुदेव अरोड़ा, एनके गर्ग, किशन चौधरी, सुदीश, हरीलाल गुप्ता, देवा वाल्मीकि और सुरेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें