फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0ाडली जन्मोत्सव में 36 बेटियों को दिए उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडली जन्मोत्सव में 36 बेटियों को दिए उपहार
विज्ञापन

फरीदाबाद। ‘बेटी बचाओ अभियान’ संस्था ने सेहतपुर गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में सामूहिक लाडली जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान 36 छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सह-प्रधानाचार्या विमल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा भी मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय संयोजक हरीशचंद्र आजाद ने कहा कि बेटियां ही देश की संस्कृति की धरोहर हैं। इस धरोहर को बचाने की मुहिम बेटी बचाओ अभियान के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आरडी शर्मा ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से अव्वल हैं। वहीं रेखा शर्मा ने कविता के माध्यम से संदेश दिया कि बेटियों की रक्षा के लिए बेटों को आगे आना चाहिए, तभी कन्या भ्रूण हत्या जड़ से खत्म हो सकती है। कार्यक्रम में रितिक शर्मा, नितिन शर्मा, सतीश दलाल, अनिल कुमार, कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें