फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू ग्राउंड में पांच घंटे के लिए होगी बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू ग्राउंड में आज पांच घंटे प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। बिजली आपूर्ति न होने से राहुल कॉलोनी, बंसल कॉलोनी और ब्लॉक नंबर-5 क्षेत्र निवासियों को परेशानी हो सकती है। इसके पीछे मेंटेनेंस और पेड़ काटने को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में जगह-जगह विकास कार्य किए जा रहे हैं। कई जगहों पर जारी विकास कार्य के लिए नेहरू ग्राउंड भी चिह्नित है। नेहरू ग्राउंड में बृहस्पतिवार सुबह विकास कार्य किए जाने हैं। बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता पीके चौहान का कहना है कि बिजली निगम लगातार विकास कार्य कर रहा है। इसके लिए प्रबंधन कर चिह्नित क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। विकास कार्यों के आधार पर बिजली वितरण निगम की ओर से कुछ जगहों पर पूर्व सूचना के साथ बिजली आपूर्ति रोकी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें