फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर 40 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 30.52 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी के रहने वाले युवक से हुई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में रहने वाले निजी कंपनी कर्मचारी को शेयर बाजार में निवेश पर 40 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 30.52 लाख रुपये ठग लिए गए। निवेश पर मुनाफा दिखने लगा तो रिफंड का प्रयास करने पर आरोपियों ने कभी टैक्स तो कभी खाता अनब्लॉक के बहाने से और रुपये ट्रांसफर करा लिए, लेकिन रिफंड नहीं दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत डबुआ कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक शर्मा ने दी है। इनके पास टेलीग्राम एप पर एक लिंक आया और इन्हें टेलीग्राम चैनल पर जोड़ लिया गया। फिर ट्रेडिंग के बारे में बताने लगे और कहा कि निवेश किए गए रुपये पर 40 प्रतिशत तक मुनाफा होगा। आरोपियों ने कहा कि रुपये रिफंड की भी कोई लिमिट नहीं है। शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर 1.16 लाख रुपये के शेयर लिए जिस पर 100 प्रतिशत मुनाफा हुआ, लेकिन 1.16 लाख रुपये रिफंड का प्रयास किया तो बताया गया कि आपकी लिमिट अभी 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा कि 1.16 लाख रुपये और जमा कराओ तो वेरिफिकेेशन के बाद आप 2.32 लाख निकाल पाएंगे। ये रुपये भी जमा कर दिए तो इनका वीआईपी खाता बदल दिया गया। एक सप्ताह तक ट्रेडिंग करने के बाद इनके खाते में 53 लाख रुपये दिख रहे थे। रिफंड का प्रयास किया तो मुनाफे का 80 प्रतिशत टैक्स जमा कराने को कहा गया। फिर 15 लाख रुपये और जमा कर दिए गए, लेकिन ट्रांजेक्शन में देरी बताकर ये रुपये ब्लॉक होना बताए गए। फिर से वेरिफिकेशन के नाम पर रुपये मांगने लगे। इसी तरह शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर 3052900 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए, लेकिन न तो मुनाफा दिया और न ही रुपये वापस किए गए। मामले में अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें