फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नोएडा के कैब चालक साइबर ठगों को बेच रहे थे बैंक खाते, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नोएडा के दो कैब चालक साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने का काम करते थे। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान यूपी, अलीगढ़ निवासी सोनू कुमार और गौतमबुद्धनगर निवासी अरशद कुरैशी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगों को खाता उपलब्ध करवाते थे। इन्होंने मामले में पहले गिरफ्तार अभिषेक से खाता लेकर आगे दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर 11.48 लाख की ठगी की वारदात को लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शहर के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग से संबंधित विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखकर उसने क्लिक कर अपनी डिटेल भरी तो व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क किया गया। आरोपियों ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताया और निवेश पर बेहतर मुनाफा दिलाने का दावा किया। ठगों ने अपने प्लेटफॉर्म पर निवेश के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के बताए गए बैंक खातों में 11.48 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन रिफंड का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों को अब गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें