फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गदपुरी टोल पर दो वर्ष में पकड़े गए तीन हजार फर्जी आईडी कार्ड

विज्ञापन
जाली पहचान पत्र जो टोल कर्मचारियों ने जब्त किए है - स्त्रोत टोल कर्मचारी--इस खबर के साथ--टोल पर
विज्ञापन
हरियाणा-यूपी पुलिस, सेना, बिजली निगम के कार्ड शामिल, राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गदपुरी टोल कर्मचारियों ने पिछले दो वर्षों में करीब ढाई से तीन हजार जाली पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जब्त किए हैं। टोल टैक्स से बचने के लिए लोग विभिन्न सरकारी विभागों के फर्जी कार्ड का सहारा ले रहे थे, जिन्हें सतर्क टोल कर्मियों ने मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए कार्डों में हरियाणा पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, भारतीय सेना (फौज), दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और एनएचएआई जैसे प्रमुख विभागों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


ये कार्ड पहली नजर में असली लगते हैं, लेकिन जांच में पूरी तरह फर्जी पाए गए। टोल प्रशासन के अनुसार, लोग चंद रुपयों के लालच में अवैध रूप से ये कार्ड बनवाते हैं और टोल नाकों पर दिखाकर मुफ्त में निकलने की कोशिश करते हैं। गदपुरी टोल के अधिकारी राजेश योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग फर्जी कार्ड के इस्तेमाल से सरकार के राजस्व को सीधा नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टोल कर्मी अब इन कार्ड को पहचानने में माहिर हो चुके हैं। जैसे ही कोई संदिग्ध कार्ड दिखाता है, उसे तुरंत जब्त कर लिया जाता है। पिछले दो साल में जब्त किए गए कार्डों की संख्या तीन हजार के करीब पहुंच चुकी है, जिसकी सूचना समय-समय पर पुलिस और प्रशासन को भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें