जनसुनवाई शिविर की अध्यक्षता महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया। इसके साथ ही शेष मामलों को संबंधित शाखाओं को शीघ्र समाधान के लिए भेजा गया।
महापौर प्रवीण बत्रा ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना है। इसका उद्देश्य निगम प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो