फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों ने 3 लोगों से ठग लिए 2.42 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थानों में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 3 लोगों से 2.42 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक महिला भी शामिल है। ठगों ने क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर समेत अन्य बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके के सतीश कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 23 मार्च को इनके एक्सिस बैंक खाते से इनकी जानकारी के बगैर ही 70500 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। आरोप है कि इन्होंने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। इसके बावजूद ठगी कैसे हुई, समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-37 की रहने वाली महिला ने दी है। इनका आरोप है कि 8 अप्रैल को अज्ञात ने इनके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 79999 रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन कर ली। आरोप है कि क्रेडिट कार्ड के जरिये आईफोन 17 खरीदा गया है। ट्रांजेक्शन के मैसेज से इन्हें ये पता चला।
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-7 निवासी व्यक्ति ने दी है। आरोप है कि 14 मार्च को उन्होंने फेसबुक पर एक बैंक के क्रेडिट कार्ड का विज्ञापन देखा। आवेदन लिंक पर क्लिक कर उन्होंने अपनी डिटेल भर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक नंबर नंबर से कॉल आई और आरोपी ने बैंककर्मी बनकर मौजूदा क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगी। बाद में इनके पीएनबी क्रेडिट कार्ड से 2 ट्रांजेक्शन में 92262 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें