फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मौसम में बदलाव, खानपान का ध्यान रखने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, वहीं अस्पतालों में डायरिया के मरीज भी पहुंचने लगे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को खानपान और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन


तापमान बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में डायरिया और उल्टी-दस्त के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के समय खानपान में लापरवाही करने से इस तरह की समस्याएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने लोगों को बाहर का और बासी खाना खाने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें