फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरबीआई कर्मचारी बनकर 1.90 करोड़ की ठगी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आरबीआई कर्मचारी बनकर 1.90 करोड़ रुपये की ठगी मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में उत्तराखंड के देहरादून का आसिफ (21), नदीम अहमद (38) और यूपी के सहारनपुर का काशिफ आजम (24) शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी आपस में जानकार है। आरोपी आसिफ व काशिफ आजम ने नदीम अहमद का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। नदीम अहमद के खाता में ठगी के 26.60 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-29 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 6 दिसंबर 2025 को उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एयरटेल हैडक्वार्टर गुरुग्राम का कर्मचारी बताया और कहा कि आपका वाईफाई कनेक्शन काटा जा रहा है। फिर उनके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आई जिसने आरबीआई कर्मचारी बनकर बात करते हुए कहा कि आपके खातों में जो एफडी का पैसा है उस पैसे को आरबीआई पोर्टल के अनुसार बताए गए खातों में जमा कर दो। उसने कहा कि आरबीआई इस पैसे की जांच करेगा। शिकायतकर्ता ने 19078699 रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें