फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक सप्ताह में 29 साइबर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
14 मामलों में पकड़े आरोपी, 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच की गई कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थानों की पुलिस टीमों ने 29 मार्च से 4 अप्रैल के दौरान बीते एक सप्ताह में 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी के दर्ज 14 मामलों में जांच करते हुए इन आरोपियों को काबू किया गया है। इन आरोपियों के पास से 2917743 रुपये बरामद किए गए हैं। साथ ही इनसे पूछताछ में ठगी की 218 शिकायतों का निस्तारण भी किया गया है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 29 साइबर अपराधियों को कुल 14 मामलों में काबू किया गया है। इनमें 2 मामले साइबर क्राइम थाना एनआईटी, 10 मामले साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व 2 मामले साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में दर्ज हैं। आरोपियों से रुपये बरामद करने व शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही 99500 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड भी कराए गए हैं। इसके साथ ही ठगे गए 380615 रुपये पुलिस की ओर से बैंक खातों में फ्रीज भी कराए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि साइबर ठग लोगों से शेयर मार्केट व टेलीग्राम टास्क के माध्यम से टास्क देकर निवेश करवाते हैं। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें