फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदेशभर में जल्द शुरू होंगी 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिला ग्राहक पंचायत का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की लंबे समय से चली आ रही मांग पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर प्रत्येक जिले में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब जल्द शुरू करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश में 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं और जल्द ही ये सभी जिलों में काम करना शुरू कर देंगी।





प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट को देखते हुए ग्राहक पंचायत पिछले कई वर्षों से प्रत्येक जिले में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मांग कर रही थी। हरियाणा सरकार ने इस मांग को स्वीकार करते हुए अपने बजट में आठ स्थायी फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने का प्रावधान किया है, लेकिन इनके निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय लग सकता है। ऐसे में आम जनता की सुविधा के लिए मोबाइल लैब जल्द शुरू करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक के दौरान ग्राहक पंचायत ने यह भी सुझाव दिया कि खाद्य पदार्थों और दवाइयों के नमूनों की जांच केवल त्योहारों के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नियमित रूप से कराई जाए। इसके अलावा बाजारों में माप-तौल के बाट एवं अन्य उपकरणों के वार्षिक सत्यापन के लिए नियमित शिविर आयोजित करने का भी आग्रह किया गया जिला अध्यक्ष अजय कुमार भाटिया ने कहा कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब शुरू होने से उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की बेहतर सुविधा मिलेगी और मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें