फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमुना का जलस्तर बढ़ा तो भी शहर रहेगा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
किदावली-लालपुर में मजबूत किए तटबंध
विज्ञापन

कटान वाले हिस्सों पर लगाए पत्थरों के स्टोन शटर, सिंचाई विभाग ने बढ़ाई निगरानी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानसून के दौरान यमुना का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग ने बाढ़ से बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यमुना किनारे कटान की आशंका वाले किदावली और लालपुर गांव के पास तटबंध को मजबूत किया गया है। यहां पत्थरों की सुरक्षा दीवार (स्टोन शटर) तैयार की गई है, जिससे तेज बहाव के दौरान नदी के दबाव को नियंत्रित किया जा सके। विभाग का दावा है कि इस कार्य के बाद तटबंध पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुआ है और आबादी वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचने का खतरा कम हो गया है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार यमुना किनारे कई ऐसे स्थान हैं, जहां तेज बहाव के समय मिट्टी का कटाव होने की संभावना रहती है। इन्हीं संवेदनशील हिस्सों की पहचान कर किदावली और लालपुर क्षेत्र में मजबूत सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बड़े पत्थरों और भराव सामग्री के माध्यम से तटबंध को मजबूती दी गई है, ताकि नदी का बहाव सीधे किनारे को नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन


अभी खतरे की स्थिति नहीं, फिर भी अलर्ट पर विभाग

विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यमुना का जलस्तर सामान्य है। नदी में करीब 50 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। अधिकारियों का कहना है कि करीब दो लाख क्यूसेक या उससे अधिक पानी आने पर ही यमुना किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना रहती है। वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन मानसून को देखते हुए विभाग लगातार जलस्तर और तटबंधों की निगरानी कर रहा है।

अचानक बढ़ोतरी पर तुरंत होगी कार्रवाई

मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश बढ़ने या बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने पर यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने निगरानी व्यवस्था मजबूत कर दी है। जलस्तर में असामान्य वृद्धि होने पर प्रशासनिक विभागों को तत्काल सूचना देने की व्यवस्था की गई है, ताकि समय रहते बचाव के कदम उठाए जा सकें। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ से बचाव के लिए केवल जलस्तर पर नजर रखना ही नहीं, बल्कि कमजोर तटबंधों को पहले से मजबूत करना भी जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन




किदावली और लालपुर क्षेत्र में बनाए गए स्टोन शटर से तटबंध की मजबूती बढ़ी है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में भी शहर की ओर पानी आने की संभावना काफी कम हो गई है।
- राकेश, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें