फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सांप खेला नृत्य से इंसान और जानवरों के बीच के संबंध को दर्शाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी- बड़ी चौपाल पर नजर आ रही दुनिया की सांस्कृतिक झलक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला में छोटी-बड़ी चौपाल पर देश-विदेश के कलाकार पर्यटकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। मेले के माध्यम से दुनिया की सांस्कृतिक झलक एक मंच पर देखने को मिल रही है। बिम्सटेक संगठन के देश बांग्लादेश, नेपाल और अफ्रीकी देशों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने देश की परंपरा और संस्कृति को नृत्य, गायन तथा वादन के माध्यम से प्रदर्शित किया।
मेले की मुख्य चौपाल पर कलाकारों ने सांप खेला नृत्य के माध्यम से इंसान और जानवरों के बीच के संबंध को दर्शाया। इसके साथ ही फसल के पक जाने पर होने वाली खुशी को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके अलावा मेडागास्कर देश के कलाकारों ने प्रसिद्ध गीत अंडओ-अंडओ और उनके देश के लोगों, खानपान और संस्कृति पर आधारित पारंपरिक लोकगीत पर सामूहिक नृत्य और वादन के साथ प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रस्तुतियों को देखने के लिए चौपाल पर लोगों की काफी भीड़ रही। अफ्रीकी देश केप वर्ड के कलाकारों ने यूरोपीय और अफ्रीकी संस्कृतियों पर आधारित लोकगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों से पर्यटकों का मनोरंजन किया। वहीं थीम स्टेट ओडिशा के लोक कलाकारों ने उनके प्रसिद्ध नृत्य संबलपुरी की प्रस्तुति से पर्यटकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। हरियाणा के सांगी कलाकार प्रदीप राय ने हरियाणवी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं काजल एंड ग्रुप ने हरियाणवी गीतों पर सामूहिक नृत्य कर सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने भी मंच पर धमाल मचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें