फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी में निवेश के नाम पर 25 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कंपनी में पैसे जमा कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति के साथ 25 हजार की ठगी हो गई। थाना सिटी पुलिस ने कंपनी के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बहादुरपुर निवासी हंसराज ने बताया कि वह दुकान पर नौकरी करते हैं। साल 2013 में गांव सुनपेड़ का रहने वाला सतबीर उनके पास आया और कहने लगा गुजरात की कंपनी हलधर विकास नामक किस्तों में पैसा लेती है और 6 साल में जितने पैसे कंपनी के पास जमा करेंगे वह उसका 11.2 प्रतिशत ब्याज लगाकर पैसे वापस करेगी। उन्होंने कंपनी के कर्मचारी को प्रति माह के हिसाब से कुल 25,300 रुपये जमा करा दिए। जिन्होंने उनको पैसे जमा करने की रसीद भी दी। कुछ समय के बाद उनको पता चला की वह कंपनी अपना ऑफिस बंद करके चली गई। उस कंपनी में कई लोगों ने पैसे जमा किए थे। उसके बाद जब उन्होंने सतबीर से भी बात की, तो उसने भी बताया कि वह एक फर्जी कंपनी थी। जो लोगों को बहला-फुसला कर लोगों के पैसे लेकर भाग गई है । थाना सिटी पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें