- नेटबॉल और बास्केटबॉल में राज्य का प्रतिनिधित्व करते आएंगे नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के बल्लभगढ़ स्थित डीएवी स्कूल के 25 खिलाड़ी आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। सभी खिलाड़ी नेटबॉल और बास्केटबॉल में दम दिखाएंगे। इनमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के अंडर-14, 17 और 19 के खिलाड़ी शामिल हैं।
बालकों के अंडर-14 से 6 खिलाड़ी नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनमें हरविंदर, दक्ष, हर्षित, यशवर्धन, लक्ष्य और माधव होंगे। वहीं अंडर-19 से ऋषभ और यश शर्मा होंगे। बालिकाओं में अंडर-14 में 5 खिलाड़ी होंगी। इनमें श्रीजा, ख्वाहिश शर्मा, दिशिता, इशान्वी और तन्विका हैं। अंडर-17 में सान्वी वशिष्ठ जबकि अंडर-19 में राशी, कनिष्का, अंजली, मुस्कान, अहाना, और मान्या पांडे होंगी।
इसके अलावा बास्केटबॉल में अंडर-17 से कुल 6 बालिकाएं होंगी। इनमें परिधि, दिव्या, साक्षी, दर्विणा, अंजू, और प्रियांशी होंगी। वहीं बालकों में अंडर-17 में ही कुशाग्र और मान शामिल हैं। सभी खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय खेलों के लिए तैयार हैं।