फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंडर-14 टेनिस प्रतियोगिता 6 अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में दोनों ही वर्गों के मुकाबले होंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली बालक और बालिकाओं की टेनिस प्रतियोगिता छह अक्तूबर से शुरू होगी। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में दोनों ही वर्गों के अंडर-14 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें बालिकाओं का सीधे मुख्य ड्रॉ होगा। वहीं बालक वर्ग के लीग मुकाबलों के बाद उनका चयन मुख्य ड्रॉ के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजक नाजिश ने बताया कि सोमवार से प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। पहले दिन बालकों के लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद मंगलवार को बालक और बालिकाओं दोनों के मुख्य ड्रॉ के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य ड्रॉ के बाद बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल और शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें