- दिवाली पर 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए विभाग ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिवाली को लेकर शहर वासियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली निगम ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। फाल्ट, ओवरलोडिंग व ब्रेक डाउन के कारण कोई बिजली कट न लगे के इसके लिए टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। सब डिवीजन स्तर पर टीमों को गठन किया गया है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। इससे दिवाली के दिन शहर को कट फ्री जोन बनाया जा सके।
दिवाली को लेकर शहर रंग-बिरंगी रोशनी से सजकर तैयार हो गया है। ऐसे में बिजली निगम ने कमर कस ली है। निगम का प्रयास कि कोई कट या फाल्ट न हो। वैसे इस दिन कट न के बराबर लगते हैं, लेकिन फाल्ट और ओवरलोडिंग की समस्या से निपटना निगम के लिए बड़ी चुनौती होती है। ओवरलोडिंग की वजह से सबसे अधिक कट लगते हैं। वहीं, फाल्ट होने से भी कई घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहती है। इसलिए निगम ने निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई देने की तैयारी की है। इसके लिए डिवीजन के सभी सबडिवीजन स्तर पर टीमों को गठन किया गया है। एसडीओ को निर्देश दे दिए गए हैं। बिजली सबस्टेशनों का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा पेड़ों की कटिंग व अन्य कार्यों को भी पूरा कर लिया गया है। जिससे दिवाली के दौरान लोगों को बिजली के झटके न लगे।
वर्जन
दिवाली के दिन किसी कारण से बिजली का कट लगता है तो निगम की टीमें तत्काल उसे ठीक करने पहुंचेंगी। इसके लिए तीनों शिफ्टों में फाल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। - नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम