फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव अटाली के पास सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। थाना छांयसा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक राहुल मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला था और वर्तमान में गांव अटाली में रह रहा था। उसके पिता का दो वर्ष पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका था। मंगलवार को राहुल मजदूरी के लिए घर से निकला था। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने घायल राहुल को तुरंत बीके अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना छांयसा पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें