फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 26 एंबुलेंस पर 22 ड्राइवर, 14 घंटे कर रहे ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में ड्राइवरों के अभाव में एंबुलेंस धूल फांक रही हैं। जिले की 26 सरकारी एंबुलेंस पर 52 ड्राइवरों की बजाय मात्र 22 ड्राइवर काम कर रहे हैं। जो ड्राइवर काम कर रहे हैं उनमें से कई ड्राइवरों को 12 से 14 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। ऐसे में एंबुलेंस ड्राइवर को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार अधिकारियों को मैन पॉवर बढ़ाए जाने की लिखित मांग भेजी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी इस समस्या का कोई हल नहीं किया जा रहा।
सरकार भले ही लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन वास्तविकता कुछ ओर ही बयां कर रही है। जिला नागरिक अस्पताल में कुल नई-पुरानी 26 एंबुलेंस हैं, जिनमें से मात्र 9 एंबुलेंस को चलाया जा रहा है। अन्य एंबुलेंस ड्राइवरों की बाट जोह रहीं हैं। नियमानुसार एक एंबुलेंस पर आठ-आठ घंटे की ड्यूटी के अनुसार तीन ड्राइवर की आवश्यकता होती है लेकिन ड्राइवर के अभाव में एंबुलेंस पर कार्यरत पुराने ड्राइवरों पर 12 से 14 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है। रात को ड्यूटी करने वाले एंबुलेंस चालक की कई बार नींद तक भी पूरी नहीं हो पाती। एंबुलेंस का कार्य मरीजों एवं घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाना तथा अन्य अस्पतालों में ले जाने का होता है। ऐसे में ड्राइवर चुस्त होना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

-
धूल फांक रही एंबुलेंस
ड्राइवरों की कमी होने के कारण जिला नागरिक अस्पताल में 17 एंबुलेंस खड़ी हैं। कर्मचारियों की माने तो तैनात ड्राइवरों को निर्धारित नंबर की एंबुलेंस दी गई है, जबकि अन्य एंबुलेंस खड़ी हैं। चार एंबुलेंस जिला नागरिक अस्पताल के लिए निर्धारित की गई हैं। अन्य पांच एंबुलेंस को घरों से मरीज व दुर्घटनाओं में घायल हुए मरीज को अस्पताल तक लाना होता है।
-
तीन प्रकार की एंबुलेंस मौजूद
जिला नागरिक अस्पताल परिसर में फिलहाल तीन प्रकार की एंबुलेंस मौजूद हैं। जिसमें बीएसएल यानी के बेसिक लाइफ स्पोर्ट एंबुलैंस, पीटीए मरीज ट्रांसफर एंबुलेंस और एएलएस एडवांस स्पोर्ट सेव एम्बुलेंस शामिल हैं। इन एंबुलेंस में केवल एएलएस और बीएसएल एंबुलेंस को अधिक संख्या में चलाया जा रहा है, इसमें वेंटिलेटर की भी सुविधा उपलब्ध है। इसकी अनुपस्थिति में बीएसएल एंबुलेंस को भेजा जाता है। अन्य पीटीए एंबुलेंस अस्पताल परिसर में खड़ी जर्जर हो रही हैं।

प्रति-किलोमीटर के हिसाब से वसूला जाते हैं चार्ज
जिला नागरिक अस्पताल से मरीजों को लाने वाली एंबुलेंस यदि किसी मरीज को उसके घर से किसी अन्य अस्पताल में छोड़ती है तो उस स्थिति में अलग-अलग चार्ज वसूल किए जाते हैं। जिसमें सात रुपये प्रति किलोमीटर से लेकिन 15 रुपये प्रतिकिलो मीटर के हिसाब से वसूल किए जाते हैं।
विज्ञापन


-
मौजूदा समय में सभी एंबुलेंस को चलाए रखने के लिए बारी-बारी से ड्राइवर एंबुलेंस को लेकर जाते हैं। जिससे कि उनकी स्थिति फिलहाल बिल्कुल ठीक है, लेकिन कर्मचारियों की कमी और उनकी भर्ती के संबंध में कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया है। हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत करने के निर्देश जारी किए हैं। बावजूद इसके अभी तक कोई भर्ती नहीं हुई है।
- डॉ. एमपी सिंह, जिला नोडल अधिकारी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें