फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में तीसरी मंजिल से गिरी महिला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में तीसरी मंजिल से गिरी महिला, गंभीर
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध हालत में घर की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए घटना के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। थाना सराय ख्वाजा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अशोका एन्क्लेव, सेक्टर-34 निवासी एक महिला घर की तीसरी मंजिल से गिर गई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी, मगर महिला ब्यान देने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने पर ही घटना के बारे में पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि महिला किसी मामले में अदालत से जमानत पर है और कुछ दिन पहले भी अस्पताल में भर्ती थी। फिलहाल पुलिस इससे ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

शकुंतला हत्याकांड में नजदीकी रिश्तेदार हिरासत में
बल्लभगढ़। शहर के एक तेल कारोबारी की पत्नी शकुंतला गोयल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने गोयल परिवार के एक नजदीकी रिश्तेदार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी का कहना है कि वारदात के बाद से गोयल परिवार के कई रिश्तेदार पुलिस के राडार पर थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामला खुल जाएगा। फिलहाल उन्होंने इससे ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। ब्राह्मणवाड़ा की रहने वाली शकुंतला गोयल 12 जनवरी को महावीर कॉलोनी में सुबह 7 बजे दूध लेने के लिए गई थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवक उन्हें गोली मारकर फरार हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 16 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी और पुलिस आयुक्त ने हत्यारों का सुराग देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देेने की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें