फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वी द पीपुल’ प्रथम और ‘सिस्टम बदलेगा’ को द्वितीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
‘वी द पीपुल’ प्रथम और ‘सिस्टम बदलेगा’ को द्वितीय स्थान
विज्ञापन


फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के फैकल्टी ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज की ओर से अवलोकन शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। देशभर के 40 विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डायरेक्टर, मीडिया और शिक्षा से जुड़े आदित्य सेठ, मिहीर रंजन पात्रा और राकेश कुमार योगी ने बतौर ज्यूरी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आईआईएमसी के छात्रों द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म ‘वी द पीपुल’ ने प्रथम, एसजीटी गुरुग्राम द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म ‘सिस्टम बदलेगा’ ने द्वितीय और वाईएमसीए की शॉर्ट फिल्म ‘अनलिमिटेड डिजायर्स’ ने तीसरा पुरस्कार जीता। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार और आठ हजार रुपये नकद दिए गए। कार्यक्रम में डॉ. एनसी वाधवा, डॉ. एमके सोनी, डॉ. एमएम कथूरिया, डॉ. नीमोधर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें